बिड़नियां में गैस रिसाव से पांच घर जले, लाखों की क्षति

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 15 Jan 2026 5:24 PM

विज्ञापन

लाखों की क्षति

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड के सोनदीप मिलिक पंचायत के बिड़नियां गांव में बुधवार की देर रात भीषण आग लगने से पांच परिवारों के घर सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इस अगलगी की घटना में दो बाइक, दो दुकान और दुकानों में रखा लाखों रुपये मूल्य के सामान पूरी तरह नष्ट हो गए. इस घटना में बिड़नियां निवासी संतोष कुमार राम, शंकर कुमार राम, पंकज कुमार राम, राकेश चौधरी एवं राजू राम के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए. बताया गया कि घर में रखे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग फैलती देख गांव में अफरातफरी मच गई. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांचों पीड़ित परिवारों का सबकुछ जल चुका था.घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को राजस्व कर्मचारी रंजन भास्कर घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. अंचल निरीक्षक ने बताया कि क्षति का आकलन कर जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है. शीघ्र ही सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन