गुरु-शिष्य मिलन समारोह में वयोवृद्ध शिक्षकों को किया सम्मानित

गुरु-शिष्य मिलन
केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के प्राणपट्टी चंडीराय टोला निवासी व चंडीगढ़ में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राम प्रवेश के आवास परिसर में गुरु-शिष्य मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बैद्यनाथ उच्च विद्यालय जगनी चम्पानगर में वर्ष1984 से 1987 तक रहे छात्र राम प्रवेश ने सेवानिवृत्त शिक्षक वयोवृद्ध ललित मेहता, शंभु शरण मेहता, दिलीप कुमार मेहता, दयानंद मंडल एवं प्रारंभिक शिक्षा देने वाले मध्य विद्यालय प्राणपट्टी के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक उत्तम लाल मेहता समेत शिक्षकों को सम्मानित किया. दंपती राम प्रवेश व विभा प्रवेश एवं उनके परिजनों ने शिक्षकों के चरण धोकर तिलक लगाया तथा आर्शीवाद लिया. इसके उपरांत मंचासीन गुरुजनों को फूलों की माला पहनाकर, फूलों की बारिशों बाद अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया .मंचासीन गुरुजनों ने अपने वक्तव्य में शिक्षा, अनुशासन, और जीवन मूल्यों पर सारगर्भित प्रकाश डाला. पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता, गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता एवं जदयू के वरिय सदस्य गोकुलपुर गांव निवासी विजय कुमार मेहता आदि ने भी विचार रखे. मंच का संचालन समाजसेवी शंभु जयसवाल कर रहे थे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर रामकुमार सिंह एवं अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




