ePaper

शार्ट सर्किट से लगे आग से पांच घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

Updated at : 06 Dec 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगे आग से पांच घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन

जानकीनगर. बीते शुक्रवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गये जिससे लाखों रुपए मूल्य की संंपति का नुकसान हो गया.घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक तारा देवी, नारायण कुमार, विश्वनाथ ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर एवं रघुनाथ ठाकुर के घर में शार्ट सर्किट से आग लगने घर में रखे बाईक,दो साइकिल,अनाज,बकरी, एक लाख रुपए ,जेवरात, कपड़ा जलकर राख हो गये.आग लगने के बाद पीड़ित परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.शोर-सुनकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.आग लगते ही स्थानीय ग्रामीणों एवं अग्निशामन टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया.सामाजिक कार्यकर्ता गौरव आनंद ने स्थानीय अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है. इस बाबत अंचल पदाधिकारी बनमनखी अजय कुमार रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन