विभिन्न मामलों में फरार पांच वारंटी गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Jun 2025 7:14 PM
थाना पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से न्यायालय के लंबे समय से फरार चल रहे कुल पांच वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
श्रीनगर. थाना पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से न्यायालय के लंबे समय से फरार चल रहे कुल पांच वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड एक मकनाहा गांव से पन्नालाल टुडे, जगेली पंचायत के काली बाड़ी गांव से अस्थायी वारंटी मजेबुर रहमान, इसी पंचायत के बीचला टोला देवी नगर से मो नजरुल, छोबी व मनीर शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सभी वारंटी को उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










