14 में से 9 प्रखंडों में निर्विरोध चुने गये जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पांच प्रखंडों का चुनाव फिलहाल हुआ स्थगित

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला जनता दल (यू) के प्रखंड संगठन चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी. इस दौरान जिले के कुल 14 प्रखंडों में चुनाव कराया गया. इनमें से नौ प्रखंडों में चुनाव आपसी सामंजस्य के आधार पर निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ. सामंजस्य से चुनाव संपन्न होने वाले नौ प्रखंडों में अमौर, पूर्णिया, कसबा, बी कोठी, श्रीनगर, धमदाहा, के नगर, डगरूआ व बनमनखी शामिल हैं. शेष पांच प्रखंडों रुपौली, जलालगढ़, भवानीपुर, बायसी एवं बैसा में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण आपसी सहमति नहीं बन सकी. इस कारण इन प्रखंडों का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इन प्रखंडों के चुनाव को लेकर अंतिम निर्णय अब प्रदेश अध्यक्ष, जनता दल (यू) को सौंप दिया गया है. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जनता दल (यू) मनोज पासवान एवं जिला पर्यवेक्षक, जनता दल (यू) पवन मिश्रा ने संयुक्त रूप से दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन