बड़हरा थाना क्षेत्र से 45 लीटर देसी शराब जब्त

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

भतसारा गांव में की कार्रवाई

विज्ञापन

बड़हरा कोठी. प्रखंड क्षेत्र में बड़हरा थाना पुलिस की शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. रविवार को बड़हरा थाना पुलिस ने भतसारा गांव में छापेमारी कर कुल 45 लीटर देसी शराब जब्त की है. इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान संजीव यादव पिता अरुण यादव, ग्राम भतसारा, थाना बड़हरा के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन