40.8 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
40.8 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत वार्ड एक में पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत वार्ड एक में पुलिस ने छापेमारी कर 40.8 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला की पहचान वार्ड संख्या 04 निवासी अनोज कुमार यादव की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है. भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नगर पंचायत भवानीपुर कार्यालय के समीप स्थित एक बासा में एक महिला अवैध रूप से स्मैक की बिक्री कर रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गयी. उनके नेतृत्व में एसआइ विकास कुमार व पल्लवी कुमारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान महिला के पास से 40.8 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. इसके बाद उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 50/26 दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन