आज लगेगी इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 13 Mar 2026 5:55 PM

विज्ञापन

वादों के निष्पादन के लिए 15 पीठ का किया गया गठन

विज्ञापन

वादों के निष्पादन के लिए 15 पीठ का किया गया गठन पूर्णिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ तीनों अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के प्रांगण में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए व्यवहार न्यायालय के लगभग 4850 लंबित मामले को चिन्हित किया गया है.चिन्हित मामलों के सभी पक्षकारों एवं पीडितों को नोटिस भेजा गया है. वहीं पूर्व-वाद के मामलों में राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी बैंक, बी०एस०एन०एल० एवं अन्य से संबंधित लगभग 23000 बकायेदारों / ऋणियों को नोटिस भेजा गया है.वाद निष्पादन हेतु व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के लिए लगभग 15 पीठ का गठन किया जाएगा. वहीं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के लिए 01-01 पीठ का गठन किया गया है. पक्षकारों के सुविधा के लिए जिनका वाद जिस न्यायालय में लंबित है उनका वाद का निस्तारण उसी न्यायालय में समझौता के आधार पर किया जाएगा. आमजनों के सुविधा के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया गया है, जहां पारा विधिक स्वयं सेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन