ePaper

फाइनेंसकर्मी को बाइक से गिराया, नकद व बाइक की लूट

Updated at : 08 Sep 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

नकद व बाइक की लूट

विज्ञापन

भवानीपुर . बेखौफ बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर एक निजी फाइनेंस कर्मी से 15 हजार रुपया व बाइक लूट लिया .पीड़ित कर्मी कटिहार स्थित अपने कार्यालय से अपने घर भवानीपुर प्रखंड के बलिया थानाक्षेत्र के करमनचक आ रहा था. पीड़ित करमनचक निवासी शारदानंद सिंह के पुत्र पल्लव कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार को कटिहार से अपने घर करमनचक आ रहा था. घर आने के दौरान वह जैसे ही महथवा चांप गांव के नजदीक पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने उसके बाइक में पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया . पीड़ित पल्लव कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उसके सिर पर कट्टा के बट से हमला करते हुए उसकी बाइक और जेब मे रखा 15 हजार रुपया लूट लिया . पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसकी बाइक लेकर पुनः भेलवा गांव की तरफ भाग निकले . उसने किसी तरह वहां से सोनदीप पंचायत के मुखिया मनोज सिंह के घर पहुंच इसकी जानकारी दी . मुखिया के द्वारा इसकी जानकारी मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने डायल 112 टीम को घटनास्थल पर भेजा. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना को लेकर कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है . संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.इस बाबत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बहुत जल्द मामले का पूर्णतया उद्भेदन कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन