जमीन को लेकर दो भाइयों में मारपीट

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 06 Jun 2025 5:51 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप पंचायत के भेलवा वार्ड संख्या 9 में जमीन को लेकर दो सहोदर भाईयों में लगभग 4 वर्ष से झगड़ा चल रहा है. इसी बात को लेकर बीते गुरुवार की संध्या आपस में मारपीट हो गयी. छोटा भाई राजेंद्र महतो एवं अन्य लोगों ने मिलकर महेंद्र महतो 50 वर्ष, मंजू देवी 45 वर्ष, मोहन महतो 30 वर्ष एवं हीरा देवी 30 वर्ष को लाठी-डंडा एवं मुक्का से मारपीट की. मारपीट के क्रम में महेंद्र महतो घायल हो गये जबकि हीरा देवी बेहोश हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. इसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार मृर्गेश ,एएनएम मंजू कुमारी द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन