हरिराही व बेलापेमू मां दुर्गा मंदिर पर उत्सव जैसा माहौल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Mar 2026 5:46 PM
बड़हरा कोठी
बड़हरा कोठी. प्रखंड क्षेत्र के हरिराही एवं बेलापेमू मां दुर्गा मंदिर में इन दिनों में उत्सव का माहौल है. यहां रामनवमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिष्ठित कर पूजा अर्चना की जाती है तथा दो दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है.मेला को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. मेला के अवसर पर हर वर्ष की तरह दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है. यहां रामनवमी के चैती दुर्गा अवसर पर स्थान परिसर मे सैकड़ों ध्वजारोहण किया जाता है. गौरतलब है कि इस परिसर में शिवालय तथा हनुमानजी मंदिर भी स्थापित है. इसको लेकर यहाँ की छटा देखते हीं बनती है. राम नवमी के अवसर पर इस प्रखंड क्षेत्र मे हरि्राही, बेलापेमू ,दुर्गा मंदिर मे प्रतिमा प्रतिष्ठित की जाती है. समिति अध्यक्ष पवन कुमार निराला, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, छोटेलाल मंडल,भागवत मंडल ,महेश पासवान, रामदास पासवान, गोपाल ठाकुर, भवैस ठाकुर, विनय ठाकुर,पुर्व गौरीपुर पंचायत समिति सदस्य रासबिहारी मंडल सहित समस्त हरि्राही एवं बेलापेमू निवासी पूजा एवं मेला के सफलता हेतु महती योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










