प्रधानाध्यापक की सेवानिवृति पर दी विदाई

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Sep 2025 5:24 PM

विज्ञापन

हरदा

विज्ञापन

हरदा . केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत के मध्य विद्यालय सोसा के प्रधानाध्यापक ललित कुमार झा की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. समारोह में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सोनी देवी , ग्रामीण सदस्यों ने पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला,बरुण साह,उप मुखिया निरंजन मंडल ,संजीव चौबे ने कहा कि प्रधानाध्यापक ललित बाबू के सेवाकाल में स्कूली बच्चों का पठनपाठन, बच्चों के पढ़ाई के प्रति सराहनीय रहा .वे सदैव स्कूली बच्चों और अभिभावकों को लेकर सजग रहे.ग्रामीण प्रिंस चौबे,मनोज चौबे,मुकुंद मंडल,संतोष मंडल, भूलन झा,सुरेश मंडल,विकास मंडल ने भी उनके दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की. विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी ललित बाबू को भावभीनी विदाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन