समिति ने रामनवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जताया आभार

Updated:
विज्ञापन
समिति ने रामनवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जताया आभार

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के संयोजक प्रवीण चौरसिया ने आयोजित भव्य शोभा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता पर समस्त पूर्णियावासियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगी संगठनों के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्णिया के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें जन-जन की भागीदारी ने इसे अत्यंत विशेष बना दिया. श्री चौरसिया ने बताया कि शोभा यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि रामभक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों का प्रेम अटूट और अनुपम है. शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत, धार्मिक झंडे, पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और अनुशासित व्यवस्थाओं ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया. इस आयोजन की सफलता में सभी हिन्दू संगठनों, स्वयंसेवकों, नगरवासियों, प्रशासनिक सहयोग और मीडिया की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही. श्री चौरसिया ने समिति के सभी सक्रिय सदस्यों और मार्गदर्शकों को भी साधुवाद दिया, जिनमें प्रमुख रूप से राजीव कुमार, मृगेंद्र देव, गुप्तेश कुमार, सकलदीप राजपाल, मनोहर सिंह, बबलू झा, शम्भू केसरी, नवनीत आनंद, विनय साह, संजय मोहन प्रभाकर, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, मनोज सिंह, रतन केशरी, राजीव राय, बिपिन राय, भोला शाह, बबलू सहाय, अरुण रॉय पुलक, कुणाल किशोर, पंकज पटेल, अमर केशरी, जितेंद्र यादव, प्रवीण कुंदन, अमोद मंडल, राजू मंडल, कोषाध्यक्ष विवेक सिन्हा, काजू सिंह, मंजीत, अभिजीत, अमन, अमर गुप्ता, धीरज केशरी, सिद्धार्थ केशरी, अंकित धनराज समेत अन्य सभी समर्पित कार्यकर्ता शामिल हैं. इस अवसर पर समिति ने यह भी बताया कि यह शोभा यात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और संगठित रही. प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कहीं भी कोई अव्यवस्था नहीं हुई, जो अपने आप में एक मिसाल है.

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन