ePaper

कार्यशाला में मोटापे की रोकथाम विषय पर विशेषज्ञ करेंगे परिचर्चा

Updated at : 07 Jan 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला में मोटापे की रोकथाम विषय पर विशेषज्ञ करेंगे परिचर्चा

10 जनवरी को डायटेटिक्स डे पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान व क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स सीएनडी विभाग की ओर से हाइब्रिड मोड में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

-पूर्णिया महिला महाविद्यालय में 10 जनवरी को डायटेटिक्स डे पर एकदिवसीय कार्यशाला पूर्णिया. 10 जनवरी को डायटेटिक्स डे पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान व क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स सीएनडी विभाग की ओर से हाइब्रिड मोड में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. कार्यशाला का विषय “स्वस्थ भारत के लिए मोटापे से निबटने हेतु पोषण पेशेवरों को सशक्त बनाना” है. यह “स्वस्थ भारत के लिए मोटापे पर नियंत्रण–पोषण विज्ञान पेशेवरों की कार्यवाही का आह्वान” थीम पर आधारित है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोटापे को एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या के रूप में प्रस्तुत करना व पोषण पेशेवरों की भूमिका को सुदृढ़ करना है. कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ अनंत प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जायेगा. डॉ कुमारी अनामिका कार्यक्रम समन्वयक तथा डॉ जागृति राय सीएनडी समन्वयक की भूमिका निभाएंगी. कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रीति सिंह व सहायक प्राध्यापक सरिता कुमारी का विशेष सहयोग रहेगा. कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आये विशिष्ट विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार साझा करेंगे, इनमें डॉ चंद्र मोहन कुमार, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, (एम्स पटना), डॉ. संजय कुमार मिश्रा, विभागाध्यक्ष व मुख्य डायटिशियन, डायटिशियन डॉ अंजली सिंह आदित्य बिड़ला हॉस्पिटल, पुणे, डॉ धीरज कुमार पांडे, फिजियोथेरेपिस्ट, डायटिशियन सुधाकर मिश्रा डायटिशियन डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ मनोज कुमार सहायक प्राध्यापक बीआरएम कॉलेज, मुंगेर विश्वविद्यालय, डॉ तुहिना विजय विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय, डॉ आभा मिश्रा विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय, आशु रॉय क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट कैनकिड्स एम्स पटना, प्रियंका, गृह विज्ञान विभाग सहायक प्राध्यापक, भू ना. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, डॉ जंगसर बारो, खाद्य एवं पोषण विज्ञान विभाग सहायक प्राध्यापक, असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहट शामिल होंगे. कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में न्यूट्रिशन एडवोकेसी फॉर ओबेसिटी कंट्रोल पर पैनल चर्चा, बॉडी कंपोज़िशन एनालिसिस व पोषक तत्वों की गणना पर व्यावहारिक सत्र तथा छात्र पोस्टर प्रस्तुति शामिल हैं. यह कार्यशाला यूजी व पीजी छात्रों, सीएनडी इंटर्न्स, शिक्षकों एवं पोषण पेशेवरों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन