निपुण बिहार मिशन में शिक्षिका पूजा बोस ने शैक्षिक नवाचार का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 28 Mar 2026 7:23 PM

विज्ञापन

बिहार दिवस

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम निपुण बिहार मिशन में शैक्षिक नवाचारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्राथमिक विद्यालय जनकबाग कुल्लाखास कसबा की शिक्षिका पूजा बोस ने जिले का प्रतिनिधित्व किया. इस आयोजन में अप्पन बिहार, निपुण बिहार थीम के तहत आयोजित टीएलएम मेला 3.0 में प्रदर्शित उत्कृष्ट शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया. इसके लिए बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 15 शिक्षकों का चयन टीएलएम प्रदर्शन तथा 9 शिक्षकों का चयन एक्टिविटी वर्क के लिए किया गया. कार्यक्रम में पूजा ने स्वनिर्मित टीएलएम एवं पपेट के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का गुर सिखाए. पढ़ाई के इस अनोखे अंदाज से पूजा का नाम बिहार के चर्चित शिक्षकों में सुमार हो गया. उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ, डायट पूर्णिया के प्रधानाचार्य, बीईओ सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित मंच पर राज्य के अग्रणी नवाचारी शिक्षकों के साथ सहभागिता करते हुए अपने टीएलएम का प्रदर्शन करना न केवल एक विशिष्ट उपलब्धि है बल्कि शैक्षिक संवाद, नवाचार के आदान-प्रदान एवं गुणवतापूर्ण शिक्षा की दिशा में सामूहिक चिंतन का एक सशक्त अवसर भी है जो प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में अमूल्य परिवर्तन ला सकता है.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन