अभ्यर्थियों व प्रेक्षकों की मौजूदगी में इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 5:49 PM
बिहार विधानसभा चुनाव
पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव के निमित इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की मौजूदगी में संपन्न किया गया. बुधवार को समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में इस प्रक्रिया के दौरान प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये इवीएम को रैंडम (यादृच्छिक) रूप से ””मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है तथा मतदान केन्द्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया जाता है. सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के रिप्लेसमैंट के रूप में किया जाता है. द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग”” के इवीएम मैनेजमेंट सिस्टम इएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाती है. ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश ””इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध है.बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में जिला के विधानसभा 56-अमौर, 57-बायसी, 58-कसबा, 59-बनमनखी, 60-रूपौली, 61-धमदाहा, 62-पूर्णिया के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा ””द्वितीय रैंडमाइजेशन””-29.10.25 को समाहरणालय परिसर स्थित महानन्दा सभागार, पूर्णिया में संपन्न हुआ. इस दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों / उनके प्रतिनिधियों तथा प्रेक्षक उपस्थित थे. द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची तथा सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी ””प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गयी. ये ईवीएम ””मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










