विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को और बेहतर बनाने पर दिया बल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 May 2026 5:49 PM

विज्ञापन

भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन

भवानीपुर. रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान विधायक ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके चौधरी से अस्पताल की व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि अस्पताल परिसर में नगर पंचायत की ओर से लगाया गया वाटर एटीएम कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है. भीषण गर्मी में मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. विधायक ने इसे अविलंब दुरुस्त कराने पर जोर दिया. विधायक ने अस्पताल परिसर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता बताते हुए पेबर ब्लॉक ईंट लगाने, बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने तथा अस्पताल के पीछे बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और मरीजों को हर जरूरी सुविधा मिलनी चाहिए. निरीक्षण के दौरान जदयू नेता अमन कुमार सिंह, दीपक पटेल, अशोक चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संजय मेहता, विक्की यादव, जुबैर आलम सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन