ePaper

लोजपा की बैठक में रैली को सफल बनाने पर जोर

Updated at : 13 Oct 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा की बैठक में रैली को सफल बनाने पर जोर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा के निवास पर पार्टी की एक बैठक हुई.

विज्ञापन

पूर्णिया. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा के निवास पर पार्टी की एक बैठक हुई. बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जायेगा. उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों से रैली को सफल बनाने की अपील की. जिला अध्यक्ष सौरभ झा ने कहा कि रैली की तैयारी को लेकर 26 अक्टूबर को पूर्णिया में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. इसमें लोक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान मौजूद रहेंगे.बैठक में जिला उपाध्यक्ष चंद्र किशोर यादव ,जिला महासचिव मुकेश झा ,एससी-एसटी के प्रदेश महासचिव प्रवीण पासवान, युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत झा ,छात्र जिला अध्यक्ष सुमित झा ,एससी एसटी पर के अध्यक्ष महेश पासवान, जिला महासचिव अनिल सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी राहुल भारती, युवा प्रदेश महासचिव कन्हैया पासवान ,सूरज पासवान ,युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला प्रधान महासचिव पवन पासवान, मुरली पासवान एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन