ज्ञानडोव वार्ड 4 में चार दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 8:34 PM
आम जनजीवन प्रभावित है
अमौर. अमौर प्रखंड के ज्ञानडोव पंचायत के वार्ड नंबर 4 में 4 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित है. ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञानडोब पंचायत के ज्ञानडोव वार्ड नंबर 4 दास नदी किनारे बिजली का पोल नदी किनारे गिर जाने के कारण 4 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है. चार दिन से सुरजापुर, सीमलबारी में हाल बेहाल है. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से विद्युत आपूर्ति चालू करवाने की मांग की. मांग करने वालों में मो सोइब, अख्तर हुसैन, मो अंसार,मोबीन,वासी,जुबैर, हासिम, जफरूल,खालिद, तनवीर,गुलजार,मुदस्सिर,जलाल अमीन,तस्लीम, हसीब आदि शामिल हैं . विद्युत विभाग के जे ई विशाल कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है. फोटो. 21 पूर्णिया 42- बिजली चालू करने की मांग करते लोग
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










