बाइक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Feb 2026 5:59 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर.प्रखंड क्षेत्र के बलिया मंजोरा पथ स्थित भुरकुंडा ताज चिमनी भट्ठा के समीप बीते सोमवार की संध्या एक अज्ञात बाइक सवार की ठोकर से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया. घायल की पहचान पश्चिम बंगाल के नदिया जिला अंतर्गत राणाघाट निवासी 60 वर्षीय मो. रुस्तम मिस्त्री के रूप में हुई है. बताया गया कि मो. रुस्तम मिस्त्री इस क्षेत्र में चिमनी भट्ठा निर्माण का कार्य करते हैं और इन दिनों भुरकुंडा स्थित ताज चिमनी भट्ठा पर ठहरे हुए हैं. सोमवार की शाम वह भट्ठा मालिक के घर रोजा इफ्तार करने गए थे. इफ्तार के बाद जब वह वापस भट्ठा की ओर लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना में उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है. स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले को लेकर अस्पताल पहुंचकर घायल की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन