कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने बच्चों को प्रदान की शिक्षण सामग्री

Updated:
विज्ञापन
कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने बच्चों को प्रदान की शिक्षण सामग्री

कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन

विज्ञापन

पूर्णिया. कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित पतिलवा में मनव्वर आलम के दरवाजे पर शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन में दर्जनों बच्चों ने अनुशासित होकर वक्ताओं को सुना और उन्हें अमल करने का वादा किया. कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा जाबर, डगरुआ के प्रधानाचार्य मुजफ्फर आलम ने बच्चों को लगातार मेहनत करने की नसीहत देते हुए कहा कि मेहनत से ही जीवन में सफलता मिलती है. वहीं महबूब आलम ने बच्चों को अपने कीमती समय का सदुपयोग करने की सलाह दी. इंजीनियर शौकत ने बच्चो को साफ़ सफाई एवं पढ़ाई के महत्व के विषय में विस्तार से बताया. कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बच्चों से बात करते हुए बताया कि अभी जो कीमती वक्त आप पास है ये सुनहरा वक्त है ये वक्त अगर मेहनत से पढ़ाई में लगा दें तो आप लोगों का मुस्तकबिल चमक जायेगा. कार्यक्रम में ग्रामीण आसिम अख्तर का काफी सहयोग रहा. अंत में कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा बच्चो के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया.

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन