जीएमसीएच में पठन-पाठन हुआ हाइटेक

स्मार्ट पैनल का किया गया अनावरण
कक्षाओं के संचालन के लिए नये स्मार्ट पैनल का किया गया अनावरण पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में अध्ययन और अध्यापन का कार्य आधुनिक जमाने के अनुसार बेहद हाईटेक होने जा रहा है. इसके लिए सभी कक्षाओं को नये तकनीकों से लैश किया जा रहा है ताकि पठन पाठन की व्यवस्था आकर्षक, सहज और विविधताओं से परिपूर्ण हो. इसी कड़ी में पुरानी व्यवस्था की जगह टीवी स्क्रीन की तरह स्मार्ट बोर्ड, मल्टी मीडिया माध्यम और इंटरनेट यूजर उपकरण आदि की सुविधा से कक्षाओं को लैश किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को जीएमसीएच शैक्षणिक भवन के सभी लेक्चर थियेटर में स्मार्ट क्लास के लिए उपकरण स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर मेडिकल कॉलेज के तीसरी मंजिल पर अवस्थित लेक्चर थियेटर में अनावरण एवं संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका जीएमसीएच के प्राचार्य प्रो डॉ हरि शंकर मिश्र एवं अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. मौके पर प्राचार्य डॉ हरि शंकर मिश्र ने कहा कि समय के साथ चीजें बदलती रहती हैं. नयी तकनीक ने हर क्षेत्र में कार्य कुशलता बढाई है. स्मार्ट क्लासेस की वजह से अब पठन पाठन की तकनीक बदल गयी है. पूर्जा सिस्टम समाप्त हो गया है. उन्होंने कहा ज्ञान अनंत है, यह तकनीक सीखने, सिखाने और समझने समझाने में बेहद मददगार साबित होगा. उन्होंने सभी प्राध्यापकों को भी मेहनत करने की सलाह दी. अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि अब पूरी दुनिया तकनीकी मदद से आधुनिकता की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. काफी बड़ा है यह क्षेत्र. कोविड काल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन दिनों यह बेहद कारगर रहा था. ऑन लाइन, सोशल मीडिया, मोबाइल लाइव ऑडियो विजुअल माध्यम बेहतर तकनीक साबित हो रहा है. कहा पूरी दुनिया पेपरलेस होती जा रही है. यह पृथ्वी, पर्यावरण और सभी जीवों के लिए बेहतर है. इसमें स्कोप काफी ज्यादा है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि कक्षाओं के स्मार्ट क्लास में तब्दील हो जाने से जीएमसीएच को नया आयाम मिलेगा. मौके पर उपकरण स्थापन करनेवाली कम्पनी के निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि इंट्रैक्टव पैनल से मल्टीमीडिया की मदद से बेहतर टू वे कम्युनिकेशन बनाया जा सकता है. इसे इंटरनेट की मदद से विस्तृत फलक प्रदान किया जा सकता है. इस दौरान उपस्थित डॉक्टर्स को इस डिवाइस के प्रयोग संबंधी तकनीकों को भी साझा किया गया. मौके पर प्राचार्य प्रो. डॉ. हरि शंकर मिश्र, अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, डॉ. एके. झा, उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार, डॉ. कनिष्क कुणाल, डॉ. बीके शर्मा, डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आरोही अभिनव जायसवाल, डॉ. ऋचा झा, डॉ. तारकेश्वर, डॉ. विकास, संजय पटवा सहित कम्पनी की ओर से राजीव और मणिभूषण शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










