ePaper

कोर्ट स्टेशन में धूमधाम से होगी दुर्गा पूजा

Updated at : 25 Aug 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट स्टेशन में धूमधाम से होगी दुर्गा पूजा

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति, कोर्ट स्टेशन

विज्ञापन

पूर्णिया. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति, कोर्ट स्टेशन की एक बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष केशव कुमार गिरि ने की. गत बैठक की संपुष्टि के बाद बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा के दौरान भव्य लाइटिंग, चार तोरण द्वार, तीन पंडाल, खिचड़ी प्रसाद, खीर प्रसाद और श्रद्धालुओं के बैठने और कार्यालय के लिए पंडाल, स्टेज तथा रामायण पाठ हेतु पंडाल स्टेज बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही साथ बंगाल के सुयोग्य कारीगर द्वारा मां दुर्गा का भव्य प्रतिमा बनवाने और मंदिर का रंग रोगन के अतिरिक्त मंदिर के बाहर टाइल्स लगाकर स्टील घेरा बंदी करने का निर्णय लिया गया. अगली बैठक पहली सितम्बर को होगी. बैठक में कुमार उत्तम सिंह, भोला यादव, ई. अश्वनी कुमार सिंह, सुबोध यादव, संतोष कुमार , दिनेश पूर्वे, राजेन्द्र पंडित, नित्यानंद यादव,अजीत लाल, लवलेश श्रीवास्तव, त्रिवेणी राय, अरुण यादव, मुन्ना यादव, पप्पू गिरि, अन्नू भारती, अमन कुमार, उदित नारायण सिन्हा, अंकित राय, गौतम कुमार, सुजीत यादव, प्रह्लाद पासवान, अमर दत्ता, उपेन्द्र पासवान आदि पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित थे. फोटो. 25 पूर्णिया 20- बैठक में मौजूद समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन