पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 10 मार्च तक दावा-आपत्ति

10 मार्च तक दावा-आपत्ति
अमौर. प्रखंड क्षेत्र में ग्यारह पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में अमौर प्रखंड में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी राजा राम पंडित ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची को सार्वजनिक कर दिया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन रहे.बीडीओ राजा राम पंडित ने बताया कि प्रखंड के ग्यारह पैक्स समितियों के लिए तैयार की गई मतदाता सूची का प्रकाशन प्रखंड कार्यालय और संबंधित पैक्स मुख्यालयों के सूचनापट पर कर दिया गया है. बताया कि यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में छूट गया है या किसी नाम/विवरण में कोई त्रुटि है, तो वे इसके लिए दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.दावा आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है.आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित व्यक्ति को प्रखंड कार्यालय में निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करना है.इसके बाद सुधार करते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




