मुखिया ने किया कबीर अंत्येष्टि सहायता राशि का वितरण
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Dec 2025 7:03 PM
पूर्णिया पूर्व
पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित एक शिविर में मुखिया अंगद मंडल ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 13 लाभुकों के बीच सहायता राशि के चेक वितरित किए . इस अवसर पर पंचायत सचिव संजय कुमार चौधरी सहित अन्य पंचायत कर्मी उपस्थित थे .शिविर में मुखिया अंगद मंडल ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब एवं निराश्रित परिवारों के मृतक सदस्यों के अंतिम संस्कार के लिए तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है . शिविर में जिन मृतकों के आश्रित परिवार को कबीर अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गयी उनमें बिंदा ऋषि, शिबू ऋषि, बब्लू हासंदा, कामेश्वर ऋषि, धीरेन्द्र ऋषि, सुनीता कुमारी, कैलाश चौधरी, बेलिया देवी, शिवबालक सिंह, बालेश्वर सिंह, शंकर सिंह और बालेश्वर सिंह शामिल है. पंचायत क्षेत्र में सामान्य घटक के 33 तथा विशेष घटक के 21 लाभुकों के बीच कबीर अंत्येष्टि सहायता राशि का वितरण किया जाना है. बुधवार को 13 लाभुकों के बीच तीन–तीन हजार रुपये के चेक वितरण किए गए. शेष लाभुकों को भी आने वाले दिनों में पंचायत भवन में बुलाकर सहायता राशि प्रदान की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










