बैसा सीमा के 10 कृषकों के बीच कृषि यंत्र पावर स्प्रे का वितरण
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Feb 2026 6:49 PM
जलालगढ़
जलालगढ़. कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा अनुसूचित जनजाति उप योजना अंतर्गत ग्राम वैसा सीमा के दस महिला एवं पुरुष कृषकों के बीच कृषि यंत्र के रूप में पावर स्प्रे का वितरण किया गया. किसान इस पावर स्प्रे का इस्तेमाल अपने खेती से संबंधित फसलों पर दवा छिड़काव के रूप में करेंगे. मौके पर केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ के एम सिंह ने कृषकों को गरमा मूंग की उन्नत खेती की जानकारी विस्तारपूर्वक दी. साथ ही साथ पौधा प्रजनन वैज्ञानिक डॉ राबिया परवीन, मृदा वैज्ञानिक डॉ संतोष कुमार, कीट वैज्ञानिक अनामिका कुमारी ने प्रशिक्षण में खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी किसानों को दी. प्रशिक्षण के उपरांत किसानों को गरमा मूंग बीज का वितरण निश्शुल्क किया गया. कृषि यंत्रीकरण डॉ आतिश सागर, उद्यान वैज्ञानिक डॉ संगीता कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










