संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 30 Mar 2026 7:18 PM
प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला मजगामा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यावहारिक विकास और समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर चर्चा करना था.
पूर्णिया. प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला मजगामा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यावहारिक विकास और समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर चर्चा करना था. प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति तथा कक्षा में प्रदर्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. साथ ही बच्चों की कमजोरियों को दूर करने और उनकी क्षमताओं को निखारने के उपाय भी बताए. अभिभावकों ने भी बच्चों के अध्ययन में आने वाली समस्याओं, घर के वातावरण और समय प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की. उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया. वही प्रधान शिक्षिका ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का समन्वय आवश्यक है. उन्होंने नियमित संवाद, बच्चों पर सकारात्मक ध्यान और प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया. जिसमें अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










