पेंशनर समाज ने छठा वेतनमान पर पेंशन भुगतान करने की मांग की
पेंशनर समाज
पूर्णिया. नगर निगम पेंशनर समाज ने पेंशनरों को छठा वेतन के अनुसार पेंशन भुगतान करने की मांग की गयी है. पेंशनर समाज के सचिव परिमल कुमार मित्रा ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि छठा वेतनमान के अनुसार पेंशन का पुनरीक्षण नहीं होने से पैसों के अभाव में कई पेंशनभोगी कर्मियों की हालत खराब हो चुकी है जबकि कार्यरत कर्मचारियों का छठा वेतन पुनरीक्षण एवं उसके अनुसार बकाया का भुगतान किया जा चुका है. ज्ञातव्य है कि पूर्व स्थापना लिपिक नन्द किशोर साह के कारण ही पेंशनधारियों के छठा वेतन पुनरीक्षण एवं भुगतान का कार्य लंबित पड़ा हुआ है. कोई भी पदाधिकारी हम पेंशनरों की बात सुनने या हमारे पत्र का जवाब देने को तैयार नहीं है. उन्होंने बताया कि छठा वेतन भुगतान की स्वीकृति बोर्ड द्वारा मिल चुकी है एवं महापौर ने नगर आयुक्त को अनुरोध किया कि सभी पेंशनरों को छठा वेतन का भुगतान किया जाय लेकिन अभी तक महापौर के आदेश के बाद भी हम पेंशनरों का भुगतान लंबित है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए