25 से पहले शिक्षकों के सितंबर माह के भुगतान की मांग
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Sep 2025 5:06 PM
बिहार संयुक्त शिक्षक संघ
पूर्णिया. बिहार संयुक्त शिक्षक संघ पूर्णिया के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह भदोरिया ने दशहरा पर्व को देखते हुए सभी कोटि के शिक्षकों का सितंबर माह का भुगतान 25 सितंबर तक करने की मांग की है.उन्होंने बताया कि प्रधान शिक्षक को योगदान किए एक माह से ऊपर हो गया है ,मगर अभी तक उनका भुगतान नहीं हो पाया है.प्रधान शिक्षकों के भुगतान की प्रकिया जल्द कर उनका भी भुगतान दशहरा पर्व से पूर्व करने की मांग की है. बताया कि स्थानांतरण होकर पूर्णिया जिला आए विशिष्ट एवं विद्यालय अध्यापकों का एलपीसी इन हो जाने के बाद भी जुलाई एवं अगस्त माह का भुगतान नही हो पाया है जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.टीआरइ 3 में नियुक्त कई शिक्षकों का भुगतान अभी तक नही हो सका है. उनका भी भुगतान दशहरा पर्व से पूर्व करने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










