जेपी आंदोलन से जुड़े सदस्यों को मासिक पेंशन देने की मांग
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 5:16 PM
पेंशन से वंचित जेपी आंदोलनकारी मंत्री लेशी सिंह को सौंपा ज्ञापन
पेंशन से वंचित जेपी आंदोलनकारी मंत्री लेशी सिंह को सौंपा ज्ञापन पूर्णिया. जेपी सेनानी आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंत्री लेशी सिंह से मुलाकात की और पेंशन से वंचित जेपी आंदोलन से जुड़े सदस्यों को मासिक पेंशन दिये जाने के सबंध में बातचीत हुई. जेपी सेनानियों में जिला अध्यक्ष के अलावा दिलीप कुमार प्रसाद, मो.बदरुद्दीन, बैद्यनाथ मंडल,मकुनी मंडल, सहदेव मंडल, रमेश कामती, राजेन्द्र मंडल, धनेश्वर मंडल, विनय कुमार उपाध्याय, दयानन्द जायसवाल, बलराम सिंह, कमल किशोर दास, कृष्ण मोहन साह एवं कुशेश्वर साह सम्मिलित हुए. जिला अध्यक्ष ने मंत्री को बिहार गजट की प्रति समर्पित करते हुए जानकारी दी कि 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 तक चले जेपी आंदोलन को सफल करने में भूमिगत सेनानियों की अग्रणी भूमिका रही है किंतु जेपी सम्मान योजना के तहत भूमिगत आंदोलनकारियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है. मंत्री लेशी सिंह ने भूमिगत जेपी आंदोलनकारी सदस्यों को बताया कि पेंशन दिये जाने के मामले पर मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है एवं पेंशन दिये जाने के मामले में यथाशीघ्र निर्णय लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










