विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण को ले डीइओ से मिला शिष्टमंडल

विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण
पूर्णिया. विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण को लेकर विशिष्ट शिक्षक एकता मंच पूर्णिया के जिला संयोजक दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में एकता मंच का प्रतिनिधि जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला. विशिष्ट शिक्षकों की मांग थी कि प्राण जनरेट एवं वेतन निर्धारण में देरी से विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है. मौके पर संयोजक श्री भदौरिया ने कहा कि फरवरी माह बीतने को है लेकिन अभी तक जनवरी माह का भी वेतन नही मिल सका है. विशिष्ट शिक्षकों का नियोजित शिक्षकों के रूप में कार्यावधि का बकाया वेतन एवं बकाया इपीएफ कटौती का भी मांग शिक्षकों के द्वारा रखा गया. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल मिश्र से वार्ता साकारात्मक रहा. उन्होंने कहा है प्राण जनरेट के लिए ऑपरेटर की संख्या बढ़ाया जाएगा. वेतन निर्धारण को लेकर भी डीईओ ने कहा कि जल्द शिक्षकों को जिसमें परेशानी न हो उस तरह की प्रक्रिया अपना कर वेतन निर्धारण का पत्र निर्गत किया जाएगा. बकाया वेतन एवं ईपीएफ कटौती के बारे में भी उन्होंने एकता मंच को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी तरह का बकाया भुगतान हेतु पत्र निर्गत किया जाएगा. विशिष्ट शिक्षकों का बकाया ईपीएफ भी एक सप्ताह में कटौती कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










