भुतहा चौक रेलवे ढाला के पास ट्रेन से कटा अज्ञात शव बरामद
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 30 Mar 2026 7:30 PM
मधुबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतहा चौक रेलवे ढाला के पास सोमवार की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु ट्रेन से कटने के कारण हो गयी.
पूर्णिया. मधुबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतहा चौक रेलवे ढाला के पास सोमवार की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु ट्रेन से कटने के कारण हो गयी. बरामद शव की उम्र 30 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है. मृतक जींस पेंट और फूल शर्ट पहने है. थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि बरामद शव की पहचान अबतक नहीं हो सकी है. उन्होंने शव का जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करने के बाद उसे सुरक्षित रखा है. इसके अलावा अज्ञात शव के पहचान के लिए सोशल मीडिया पर मृतक की जानकारी पोस्ट की है. इसमें कहा गया है कि बरामद शव के विवरण के आधार पर पहचान होती है या कोई जानकारी हो, तो तत्काल मधुबनी के नंबर 9031827780, 7004867712 से संपर्क करें. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










