हरदा बोरिया घाट में किशोर का मिला शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

बिक्रमपट्टी जानेवाली सड़क पर बोरिया घाट में एक 16 वर्षीय किशोर की लाश मकई खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी

विज्ञापन

हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र के हरदा बाजार से सटे बिक्रमपट्टी जानेवाली सड़क पर बोरिया घाट में एक 16 वर्षीय किशोर की लाश मकई खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मो.दानिश पिता मो. पप्लू के रूप में हुई जो ग्राम विक्रमपट्टी थाना मरंगा का रहने वाला था. परिजन को आशंका है कि उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा गाड़ी धोने का काम मरंगा में करता था .हर दिन की भांति रविवार की सुबह घर से निकला .दिन के 4.30 बजे लोगों द्वारा उसका शव मिलने की सूचना मिली. डायल 112 पुलिस, मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे .शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन