पूर्णिया से अहमदाबाद व कोलकाता के लिए 15 अक्टूबर से डेली फ्लाइट
Updated at : 30 Sep 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

स्टार एयर ने की घोषणा
विज्ञापन
स्टार एयर ने की घोषणा
पूर्णिया. संजय घोड़ावत समूह की विमानन इकाई स्टार एयर ने घोषणा की है कि वह पूर्णिया, अहमदाबाद और कोलकाता के बीच अपनी उड़ानों को 15 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर दैनिक कर देगी. इससे पहले यह उड़ानें सप्ताह में चार दिन संचालित होती थीं, लेकिन बढ़ती मांग और बेहतर एयर कनेक्टिविटी को देखते हुए अब यह सेवा रोजाना उपलब्ध होगी. स्टार एयर की मुख्य वाणिज्य और मार्केटिंग अफसर शिल्पा भाटिया ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि स्टार एयर पूर्णिया और अहमदाबाद, कोलकाता के बीच अपनी उड़ानों को दैनिक रूप देने जा रही है. यह परिवर्तन एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय वायुसेना और पूर्णिया के सभी दलों के राजनीतिक नेतृत्व के उत्कृष्ट सहयोग से ही संभव हो पाया है. हम इन सभी संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने मिलकर पूर्णिया की हवाई कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया. सुश्री भाटिया ने कहा, स्टार एयर में हमारा यह लक्ष्य रहा है कि उपेक्षित व हाशिए पर रह गए क्षेत्रों को बेहतर हवाई सेवाएं प्रदान कर भारत के नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा के अवसर मिले.स्टार एयर की पूर्णिया -अहमदाबाद-कोलकाता मार्ग की सभी उड़ानें अब 88 सीट वाले एम्ब्रेयर 175 विमान से संचालित होंगी, जो यात्रियों को उच्चतम स्तर की सेवा प्रदान करेंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




