प्रीतम की घातक गेंदबाजी के बूते टी-20 में डगरुआ विनर

Updated:
विज्ञापन

जीएसए के बैनर तले जिला स्तरीय टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डगरुआ व पूर्णिया के बीच खेला गया

विज्ञापन

कसबा. नगर परिषद कसबा के गढ़बनैली हाई स्कूल के मैदान पर सोमवार को जीएसए के बैनर तले जिला स्तरीय टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डगरुआ व पूर्णिया के बीच खेला गया. डगरुआ की टीम ने 53 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद इनाम राशि प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलहरिया पंचायत रतेश आनंद, घौड़दौड़ पंचायत के मुखिया लक्ष्मण सिंह, समाजसेवी राज प्रकाश विद्यार्थी उर्फ टुनटुन यादव ने संयुक्त रूप से दी. वहीं उपविजेता टीम को भाजपा नेता राजेश यादव, गुड्डू सिंह व पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह ने ट्रॉफी प्रदान की. फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर डगरुआ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी पूर्णिया की टीम 170 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रीतम कुमार की खतरनाक गेंदबाजी के आगे 18 ओवर में 116 रनों पर ही सिमट गयी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पांच विकेट लेनेवाले डगरुआ के गेंदबाज प्रीतम कुमार को दिया गया. जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब डगरुआ के बल्लेबाज अदनान को दिया गया. मैच में निर्णायक की भूमिका अशोक कुमार व रोबिन कुमार ने निभायी. जबकि स्कोरर की भूमिका लव कुमार निभा रहे थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक बंटी सोनी, सौरव कुमार राय, सौरभ कुमार यादव, बुल्ली कुमार, अतुल अभिषेक, सरफराज आदि का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन