बनमनखी में उपप्रमुख की कुर्सी पर छाया संकट, 22 पंसस ने की अविश्वास प्रस्ताव की मांग

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Sep 2025 6:23 PM

विज्ञापन

22 पंसस ने की अविश्वास प्रस्ताव की मांग

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बनमनखी .प्रखंड के उपप्रमुख पंकज कुमार मंडल के खिलाफ कुल 35 पंसस में से 22 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन शनिवार को प्रमुख कामेश्वर टूड्डू को सौंपा है.वहीं बीडीओ ,एसडीओ , डीपीआरओ , डीएम को प्रतिलिपि दी है. इस संबंध में प्रमुख कामेश्वर टुड्डू ने उपप्रमुख पर अविश्वास के एवज में पंचायत समिति की विशेष बैठक आहूत करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया है. बाइस पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षरित आवेदन में बताया कि हमने प्रखंड उपप्रमुख सह पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17, पंचायत महाराजगंज-1 पंकज कुमार मंडल के विरुद्ध बिहार पंचायत राज अधिनियम की धारा 44(3) के तहत पद से हटाने हेतु अविश्वास प्रस्ताव का निर्णय लिया है.उनपर पंचायत समितियों ने विभिन्न प्रकार का आरोप लगाया गया. आरोप है कि पंचायत समिति के पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से समिति मद का आवंटन पूर्णरूपेण विकास में खर्च नहीं हो पाया है. पंसस का समय राजनीति की भेंट चढ़ रहा है.उनकी अक्षमता या अनुभवहीनता पंचायत समिति के विकास कार्यों को प्रभावित करती है. उपप्रमुख महत्वपूर्ण निर्णय हस्तक्षेप में असमर्थ हैं एवं उनके द्वारा निर्णय समिति के हितों के विरुद्ध है. इस वजह से महिलाएं सदस्य क्षेत्र की समस्या व शिकायत या विकास हेतू कोई रणनीति पर बात सहजता से नहीं रख पाती हैं.ये अनुचित व्यवहार करते हैं जिसकी वजह से संचार की कमी है और लोगों के साथ जुड़ने में समस्या पैदा करते हैं आरोप यह भी है कि उप प्रमुख के लिये उप प्रमुख का पद सिर्फ आसनमात्र है.जवाबदेही व जिम्मेदारी से दूर-दूर तक वास्ता ना के बराबर है.अधिकांश कार्य दिवस अनुपस्थित रहते हैं. अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पंचायत समितियों में सियाचरण ऋषि, पूणम देवी, अंजना देवी, रिंकू पासवान, बीरबल कुमार, राजकुमार शर्मा, समिला देवी, सदीना खातून, लूसी कुमारी, मधुबाला देवी, गीता देवी, नजिया खातून, गिरजा देवी, अनिता देवी, श्यामदेव ठाकुर, राजीव कुमार साह, कविता देवी, अरूणा देवी, निखत बानो, फुलेश्वरी देवी, शोभा देवी आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन