सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान मौत

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 30 Mar 2026 7:52 PM

विज्ञापन

सेंट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक बंदी मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत मुस्लिम टोल, वार्ड 12 निवासी महेंद्र मुखिया बताया गया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. सेंट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक बंदी मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत मुस्लिम टोल, वार्ड 12 निवासी महेंद्र मुखिया बताया गया है. सोमवार की अहले सुबह जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम मच गया है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र मुखिया मधेपुरा में हुए एक जमीन विवाद और उसमें हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपित था. इस कांड में कुल 12 लोगों को नामजद किया गया. महेंद्र मुखिया को जनवरी 2025 में मधेपुरा जेल से प्रशासनिक आधार पर पूर्णिया केंद्रीय कारा स्थानांतरित किया गया था. जेल अधीक्षक मनोज कुमार के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 3 बजे महेंद्र मुखिया ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की. जेल के भीतर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा में बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया. अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गयी. मृतक महेंद्र मुखिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका नियमित उपचार कराया जा रहा था. जेल अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का स्पष्ट रूप से पता चलेगा. उन्होंने बताया कि मृतक आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन