ePaper

तय समय सीमा के अंदर सभी घाटों की साफ-सफाई का कार्य करें पूरा : महापौर

Updated at : 13 Oct 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
तय समय सीमा के अंदर सभी घाटों की साफ-सफाई का कार्य करें पूरा : महापौर

महापौर विभा कुमारी ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न वार्ड पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों के साथ कलाभवन छठ घाट, लॉ कॉलेज छठ घाट, पक्की तालाब, ततमा टोली स्थित छठ घाट, बेलौरी बायपास स्थित छठ घाट, कालीबाड़ी सौरा नदी सिटी में स्थित चारों छठ घाट, दमका चौक सहित कई छठ घाट व छठ पोखर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के संग महापौर ने नगर के सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण पूर्णिया. आगामी छठ पूजा को लेकर महापौर विभा कुमारी ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न वार्ड पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों के साथ कलाभवन छठ घाट, लॉ कॉलेज छठ घाट, पक्की तालाब, ततमा टोली स्थित छठ घाट, बेलौरी बायपास स्थित छठ घाट, कालीबाड़ी सौरा नदी सिटी में स्थित चारों छठ घाट, दमका चौक सहित कई छठ घाट व छठ पोखर का निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर ने छठ घाटों के चारों ओर घूम-घूम कर साफ-सफाई, पहुंच पथ, रौशनी, लाइटिंग सहित अत्यधिक पानी व तेज बहाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को अत्यधिक गहरे व बहाव वाले स्थान को चिह्नित कर तत्काल बैरिकेडिंग कर घेराव करवाने का निर्देश दिया. मौके पर मुख्य रूप से सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन, वार्ड पार्षद ममता सिंह, स्वप्न घोष, नवल जायसवाल, अमित कुमार सोनी, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, गुलाब हुसैन, राकेश राय, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, कुणाल किशोर, बहादुर यादव, रहीम अंसारी, राजीव मिश्रा, दिलीप चौधरी सहित कई स्थानीय व गणमान्य लोग मौजूद थे. महापौर विभा कुमारी ने बताया कि सौरा नदी सिटी घाट पर प्रतिवर्ष डूबने की घटनाएं घटित होती रहती है. यद्यपि पिछले वर्ष सौरा नदी सिटी घाट पर पाइलिंग करके स्टेनलेस स्टील की पाइप व जंजीर लगाकर बैरिकेडिंग किया गया है जिससे निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आयी है. सौरा नदी शहर की सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता वाली नदी है और यहां के चारों घाटों पर काफी धूमधाम से छठ मनाया जाता है इसलिए यहां विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इसके अलावा सभी छठ घाटों व तालाबों में अत्यधिक पानी वाले जगहों को चिह्नित करते हुए घेराबंदी की जाएगी तो निश्चित रूप से डूबने की घटना में कमी आ सकती है. अभी नदी का जलस्तर अधिक है व बहाव भी काफी अधिक है. इसे देखते हुए छठ पूजा से पूर्व तत्काल अत्यधिक पानी व तेज बहाव वाली जगहों की बैरिकेडिंग बांस-बल्ले से की जायेगी तथा लाल रिबन भी लगाया जायेगा. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों को छठ पूजा के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली सभी छठ घाटों, तालाबों, नगर सहित पहुंच पथ की साफ-सफाई युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जायेगी. महापौर ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि नदियों के जलस्तर व बहाव को देखते हुए सबों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर अपने बच्चों को अधिक पानी व तेज बहाव वाले स्थान पर जाने से रोंके. उन्होंने साफ-सफाई में जुटे कर्मियों व अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तय समय सीमा के अंदर सभी घाटों की साफ-सफाई का कार्य पूरा हो जाना चाहिए. घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम व शौचालय भी बनाये जाएंगे ताकि व्रतियों व आगंतुकों को परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन