वासंती दुर्गापूजा के मौके पर प्रतियोगिता आयोजित
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 27 Mar 2026 5:52 PM
रामकृष्ण मठ पूर्णिया
पूर्णिया. रामकृष्ण मठ पूर्णिया में वासंती दुर्गापूजा को लेकर सम्पूर्ण उत्साह का माहौल रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर पूजा अर्चना की और प्रसाद प्राप्त किया. विगत 24 मार्च को वासंती दुर्गापूजा की षष्ठी पूजा हुई, बुधवार महासप्तमी पूजा की गयी और महाष्टमी पूजा के दौरान कुमारी पूजा भी की गयी. उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रामकृष्ण मठ पूर्णिया के अध्यक्ष स्वामी जितेंद्रानंद जी ने बताया कि रामकृष्ण मठ में यह नारी शक्ति के सबसे महान तत्व को उजागर करने की परम्परागत वैदिक पूजा है. इसके उपरांत संधिपूजा भी की गयी. यह पूजा अष्टमी के अंतिम आधे घंटे व नवमी के शुरू के आधे घंटे को मिलाकर एक घंटे अनुष्ठित होती है. इसमें समय निष्ठा का पूरा ध्यान रखा जाता है. उन्होंने कहा कि यह पूजा मठ प्रांगण में वर्ष 1927 से की जा रही है. इस मौके पर अंतर्विद्यालयी व अंतर्महाविद्यालयी विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया और 65 विजेताओं को विवेकानन्द साहित्य पुरस्कार के रूप में प्रदान किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










