विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा सीएम का प्रगति यात्रा : लेशी सिंह
मंत्री लेशी सिंह ने ग्रामवासियों से अपील की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस क्षेत्र में जोरदार स्वागत करें
पूर्णिया. प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर सोमवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के साथ केनगर प्रखंड अन्तर्गत मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान का निरीक्षण किया. कार्यक्रम की भव्यता एवं गरिमा में कोई कमी न रहे और व्यवस्था जनाकांक्षाओं के अनुरूप हो, इसके लिए जिला पदाधिकारी समेत वरीय अधिकारियों के साथ विमर्श किया.मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह प्रगति यात्रा विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि जब से मैं इस क्षेत्र की विधायक बनी हूं. माता कामाख्या की धरोहर कामख्या स्थान परिसर में कई विकास कार्य किये गये. इसकी गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए हमेशा प्रयासरत थी. विगत कई वर्षो से प्रतिवर्ष कामाख्या महोत्सव का भी भव्य आयोजन यहां किया जाता है. मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस क्षेत्र में पदार्पण से विकास के अनेक द्वार खुलेंगे. उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस क्षेत्र में जोरदार स्वागत करें. मंत्री लेशी सिंह के साथ पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पूर्णिया के लिए ऐतिहसिक साबित होगा. आमजन आशा भरी निगाहों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत के लिए तैयार हैं. मंत्री लेशी सिंह के साथ जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिलास्तर के पदाधिकारीगण जिलाध्यक्षगण समेत पार्टी के वरिष्ठ साथीगण साथ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










