स्मार्ट क्लास में बच्चे को मिलेगी कंप्यूटर की बेसिक जानकारी : राजीव

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 25 Feb 2026 6:50 PM

विज्ञापन

भट्ठा मध्य विद्यालय में कंप्यूटर भवन सह स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन

भट्ठा मध्य विद्यालय में कंप्यूटर भवन सह स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन पूर्णिया. स्थानीय भट्ठा दुर्गाबाड़ी और शिवपुरी के मध्य स्थित भट्ठा मध्य विद्यालय (बंगला) में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से निर्मित कंप्यूटर भवन सह स्मार्ट क्लास का उद्घाटन एनबीसीसी के स्वतंत्र निदेशक सीए राजीव कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट कंप्यूटर क्लास का सदुपयोग कर स्कूल के बच्चे कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान प्राप्त कर पाएंगे जो समय की मांग है. उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड से पूर्णिया में किये गये और भी कार्य का सीधा लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है. इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार ने एनबीसीसी को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपनी ओर से बधाई दी. पूर्णिया सिविल सोसाइटी के अजय कुमार झा, विद्या मंदिर के प्राचार्य मनोज कुमार,यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के राज्य सचिव सह उद्यमी सिद्धार्थ प्रताप ने कहा कि ए आई के युग में बच्चों को प्रारंभिक विद्यालय से ही कंप्यूटर की प्रैक्टिकल शिक्षा जरूरी है जिसे एनबीसीसी ने आज प्रारंभ किया है. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा एनबीसीसी के निदेशक (फाइनेंस) अंजीब कुमार जैन ने कहा सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार सहायता प्रदान की जा रही है और ताकि हमारे देश के प्रधानमंत्री का सपना पूरा हो सके और भारत विश्व का अग्रणी देश बन सके.धन्यवाद ज्ञापन स्कूल प्रबंध समिति के सचिव एके बोस ने किया.इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार भट्टाचार्य और बिहार बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सान्याल ने भी संबोधित किया. मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर वार्ड आयुक्त आशीष सनातनी, गोपाल चंद दास, अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार मित्र, प्रियेश रंजन, रंजीत कुमार झा, प्रधानाचार्य रामदेव दास, रबींद्र नाहा, कनीनिका सर्बाधिकारी, प्रियंका कुमारी, नवीन कुमार, संजय कुमार रॉय, सुकांत दे, रवि शंकर विश्वास, कपिल देव साह और विश्वनाथ राम भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन