कस्तूरबा जयंती के मौके पर बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 11 Apr 2026 6:43 PM

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला अंतर्गत बीस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायी गयी. यह कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका दिवस के तौर पर आयोजित किया गया. सर्वप्रथम सभी स्थानों पर प्रार्थना सभा एवं माल्यार्पण किया गया. इसके अलावा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोक गायन, लोक नृत्य आदि के साथ भाषण, चित्रांकन आदि से सम्बंधित प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. इस मौके पर सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नए सत्र 2026-27 हेतु रिक्त स्थानों पर नामांकन भी किया गया. इसी कड़ी में वर्तमान अवधि तक कुल 67 नामांकन कराया गया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी विद्यालय कर्मियों एवं छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाए दी तथा कार्यक्रम में विजेताओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत करने का निदेश दिया. इसके साथ ही सभी वार्डेन तथा संचालको को नामांकन लक्ष्य के अनुरुप छात्राओं का नामांकन करने का निर्देश भी दिया.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन