यूरोकिड्स प्री-स्कूल के बच्चों ने पौध रोपण कर मनाया पृथ्वी दिवस

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :22 Apr 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
यूरोकिड्स प्री-स्कूल के बच्चों ने पौध रोपण कर मनाया पृथ्वी दिवस

पूर्णिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. शक्ति नगर स्थित यूरोकिड्स प्री-स्कूल में पृथ्वी दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पौधारोपण किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रायोगिक रूप से समझाया गया कि किस प्रकार वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं. स्वच्छता, जल संरक्षण और पेड़ लगाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया. विद्यालय के निदेशक डॉ. चंदन कुमार सुमन ने बच्चों के बीच पृथ्वी की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अभी से जागरूक होना होगा और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. श्री सुमन ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन