मधवापुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
सोमवार की सुबह दरवाजे पर खेल रहे बच्चे की मौत दरवाजे पर बने पानी भरे गड्ढा में डूबने से हो गयी
भवानीपुर. बलिया थानाक्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के मधवापुर वार्ड संख्या पांच में सोमवार की सुबह दरवाजे पर खेल रहे बच्चे की मौत दरवाजे पर बने पानी भरे गड्ढा में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, मधवापुर निवासी कुमोद मंडल का तीन वर्षीय पुत्र विधान कुमार सुबह में दरवाजे पर खेल रहा था. इस दौरान गड्ढा में गिर गया. इस बात की भनक किसी को नहीं लगी. इधर, घर में एक कार्यक्रम चल रहा था जिस कारण गड्ढा में पानी लबालब हो गया .पानी को जब मशीन द्वारा निकाल कर बाहर फेंका जा रहा था तो गड्ढा में डूबा हुआ बच्चा मिला. बच्चे को भवानीपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृत घोषित होते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन ने बताया दो भाई व दो बहन में यह सबसे छोटा था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार को दलबल के साथ अस्पताल भेजा, जहां परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को घर ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










