पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने चार परिवारों को आपस में मिलाया

Updated:
विज्ञापन
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने चार परिवारों को आपस में मिलाया

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. घरेलू विवादों के निष्पादन एवं आपसी सुलह समझौता के आधार पर परिवार को टूटने से बचाने में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को उक्त केंद्र द्वारा चार परिवारों के बीच सुलह कराकर पति पत्नी को आपस में मेल मिलाप कराया गया. इनमें से एक मामला श्रीनगर थाना से जुड़ा था जिसमें एक शौहर ने चंपानगर थाना कटोरिया की रहने वाली अपनी बीवी पर 22000 रुपया एवं गहना जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया जबकि उसकी बीवी का कहना था कि उसके शौहर और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इसके अलावा उसने सोने की सिकरी और मोबाइल भी छीन लेने का आरोप लगाया. शौहर का कहना था कि हम लोग निकाह के बाद से मियां बीवी की तरह सुख में जिंदगी व्यतीत कर रहे थे जिसके कारण पांच संतान भी हुई किंतु शादी से नाराज मेरे माता-पिता ने मुझे घर से निकल बाहर कर दिया तब से मैं किराए के मकान में रह रहा हूं और जब विदाई के लिए गया तो मेरे साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर मुझे भगा दिया गया. केंद्र के सदस्यों द्वारा दोनों को समझाने बुझाने के बाद सभी शिकवा शिकायत को भुलाकर वे दोनों पति पत्नी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए. मामला को सुलझाने में केंद्र के सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्यंत्री, बबीता चौधरी, रविंद्र शाह, जीनत रहमान, पलमाती और कार्यालय सहायक आशुतोष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केंद्र में शुक्रवार को कूल 18 मामलों की सुनवाई की गई, चार मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया जबकि एक मामला को थाना अथवा न्यायालय जाने की सलाह दी गयी.

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन