ठनका गिरने से मवेशी की मौत

असकतिया गांव
भवानीपुर . थानाक्षेत्र के असकतिया गांव में बुधवार की देर रात्रि ठनका गिरने से एक भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पीड़ित पशुपालक बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के असकतिया वार्ड संख्या 12 निवासी बुच्चन मंडल का पुत्र राजू मंडल ने बताया कि दो माह बाद ही उसकी भैंस बच्चा देने वाली थी. भवानीपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर गुहार लगायी. पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि आपदा मोचन को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है. आपदा मोचन से सहायता राशि मिलने पर अविलंब उन्हें मुहैया करा दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










