ट्रांसफार्मर के पास गिरे तार के संपर्क में आने से मवेशी की मौत

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Mar 2026 6:50 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. केनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में गणेशपुर विद्यापति चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास घास चरने के दौरान एक दुधारू भैंस की बिजली के ट्रांसफार्मर से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बुजुर्ग पशुपालक शालिग्राम गोस्वामी अपनी भैंस को सड़क किनारे चरा रहे थे. इसी दौरान विद्यापति चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास जमीन पर गिरे तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत हुई. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित वृद्ध पशुपालक को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन