ePaper

विद्युत चोरी करनेवालों के खिलाफ चलाया अभियान, पांच लोगों पर केस दर्ज

Updated at : 29 Mar 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत चोरी करनेवालों के खिलाफ चलाया अभियान, पांच लोगों पर केस दर्ज

पांच लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन

भवानीपुर. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान समय में 27879 उपभोक्ता बिजली ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल धमदाहा के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि इस प्रशाखा में उपभोक्ताओं के यहां लगभग चार करोड़ बकाया है. विभाग द्वारा मार्च माह में 2 करोड़ 15 लाख राजस्व वसूली की जिम्मेवारी सौंपी है. 28 मार्च तक एक करोड़ 56 लाख 12 हजार रुपये की वसूली की गयी है. तीन दिनों के अंदर किसी भी हाल में लक्ष्य को प्राप्त करना है. इसके लिए लगातार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है. सहायक विद्युत अभियंता श्री कुमार ने बताया कि मार्च माह में विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में 23 उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज किया गया जबकि 700 से अधिक उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेद कर दिया गया है. बीते शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल धमदाहा के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व मे़ं विद्युत चोरी कर उपयोग करने वालों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. टीम में कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल, कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर के पंकज कुमार मानव बल मनीष कुमार शामिल थे. सहायक विद्युत अभियंता श्री कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान अकबरपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव के वार्ड संख्या चार एवं पांच के कई उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़े गये. इसमें डुमरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह के घर का विद्युत विच्छेद नवंबर 2019 में कर दिया गया था. बिना राशि जमा किए इन्होंने 87 वाट विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहे थे. इनके यहां बकाया राशि 7420 /-जुर्माना राशि 11834 /-कुल राशि 19254 रुपये भुगतान करना पड़ेगा. डुमरा वार्ड संख्या 4 सच्चिदानंद सिंह पर कुल राशि 2110 3 रुपये, डुमरा वाड संख्या 4 निवासी अनय कुमार सिंह पर कुल राशि 41843 रुपये, डुमरा वार्ड संख्या 5 अमरेंद्र प्रसाद सिंह पर कुल राशि 25 432 रुपये, डुमरा वार्ड संख्या 5 सुधीर सिंह पर कुल राशि 19870 रुपये का सरकार को नुकसान हुआ है. विद्युत सहायक अभियंता श्री कुमार ने बताया कि उक्त सभी दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी अकबरपुर थाना में मामला दर्ज करायी गयी है.. उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत ऊर्जा की बकायी राशि जल्द से जल्द जमा करने का अनुरोध किया. अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि कांड संख्या 31/25 दर्ज कर सभी लोगों पर राशि जमा करने का दवाब बनाया जा रहा है. राशि जमा नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन