21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान

आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा
पूर्णिया. आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार पासवान उर्फ अजय भारती एवं मोर्चा के प्रधान महासचिव राजेंद्र प्रसाद उरांव ने संयुक्त रूप से कहा कि 21 अगस्त को भारत बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि एससी- एसटी के आरक्षण को समाप्त करने की दिशा में षड्यंत्रकारी फैसले के खिलाफ आगामी 21 अगस्त को आहूत भारत बंद के तहत पूर्णिया में भी पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा. अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि हड़ताल की सफलता के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से पूर्णिया बंद का आह्वान किया गया है. उन्होंने कहा अब लड़ाई जनसंख्या के अनुपात भागीदारी की है. जिसे हम छीनकर लेंगे. उन्होंने एससी- एसटी एवं पिछड़े वर्ग के छात्र एवं नौजवानों से 21 अगस्त के भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










