12वीं की दो परीक्षा खराब जाने के बाद घर से गायब हुआ था व्यवसायी पुत्र

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Mar 2026 5:54 PM

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म टिकट कटा पूर्णिया जंक्शन पर बितायी रात

विज्ञापन

प्रभात फाॅलोअप – प्लेटफॉर्म टिकट कटा पूर्णिया जंक्शन पर बितायी रात – बहन के घर सूरत जाने के क्रम में बागडोगरा से पुलिस ने किया बरामद प्रतिनिधि,भवानीपुर. भवानीपुर के नगर पंचायत भवानीपुर वार्ड न 07 से बुधवार को गायब हुए गल्ला व्यवसायी के पुत्र व सीबीएसइ 12 वीं छात्र किसन कुमार डागा की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. पिता मनोज कुमार डागा, मां शिल्पा देवी एवं बहन अंजू कुमारी डागा ने बताया कि तीन लड़की पर इकलौता पुत्र किसन है . एकाएक घर से गायब होने से घर में पूरी तरह मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था . इतना ही नहीं सारे सगे-संबंधी का लगातार कॉल आने का सिलसिला जारी रहा . किसन ने बताया कि वह लगभग एक वर्ष से ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी कर रहा था. इसके बाद भी परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं होने और बीते दो परीक्षा ठीक से नहीं जाने के डर से वह घर से गायब हुआ था . भय के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं होने दी. उसने बताया कि उसे डर था कि अगर वह परीक्षा में फेल हो गया तो घर में उसे कड़ी डांट पड़ेगी. इसलिय वह घर से फरार हो गया और बिना किसी को बताए वह अपनी बहन के यहां सूरत जा रहा था. इसके लिए उसने भवानीपुर से बस पकड़ी और सीधे पूर्णिया जंक्शन पहुंचा. जहां वह रात भर प्लेटफार्म का टिकट कटाकर रहा .उसके बाद खाते की मदद से वह ऑनलाइन फ्लाइट की टिकट खरीदा जो बागडोगरा से मुंबई तक का था .उसके बाद वह मुंबई से सूरत जाता मगर बीच में ही पुलिस को इसकी भनक लगी और पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. बताते चलें कि भवानीपुर के गल्ला व्यवसायी मनोज डागा के 18 वर्षीय पुत्र किसन कुमार डागा बीते बुधवार को अचानक गायब हो गया. खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला तब इसकी लिखित शिकायत परिजनों नें भवानीपुर थाना को दी . शिकायत मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने भवानीपुर थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज कर स्वयं अनुसंधान में जुट गए. जांच के क्रम में मोबाइल लोकेशन पर पूरी तरह नजर रखी . लोकेशन मिलते ही बागडोगरा पुलिस एवं एयरपोर्ट पुलिस के सहयोग से परिवार के सदस्यों के साथ बागडोगरा पहुंचकर किसन को अपने कब्जे में लिया.बीते गुरुवार की संध्या को भवानीपुर थाना लाया गया. जिसे न्यायालय में बयान के लिए मामला के अनुसंधान कर्ता पुअनि चंद्रभूषण प्रसाद ले जाएंगे .

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन